रॉन्ग साइड ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौ

दतिया: कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर-झांसी हाइवे स्थित हड़ापहाड़ के सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिससे एक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल है। पुलिस ने आरोपी ट्रक पर प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम राजपुर जिला शिवपुरी निवासी खलक सिंह 25 पुत्र खेत सिंह केवट रोज की तरह दिनारा से गेहूं भरकर डबरा रैक प्वाइंट पर ले जा रहा था।

वह जैसे ही ग्वालियर झांसी हाइवे पर हड़ापहाड़ के सामने पहुंचा तभी रॉन्ग साइड से आ रहे आलू से भरे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। गेहूं से भरे ट्रक का ड्राइवर खलक सिंह कैबिन में फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खलक सिंह को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां खलक सिंह की मौत हो गई।

Next Post

बरगी डेम में सजा था जुआ फड़,

Mon Jun 2 , 2025
13 जुआरी गिरफ्तार, जबलपुर: टोडरमल बरगी डेम के पास सजे जुआ फड़ पर बरगी पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर दी। कार्रवाई से जुआरियों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान 13 जुआरी गिरफ्तार किए गए, साथ‌ ही नगद 28400 रुपये एवं 12 मोबाईल जप्त किया गया।‌ Facebook […]

You May Like