एक टीआई लाइन अटैच, तीन थानों में फेरबदल

जबलपुर: पुलिस व्यवस्था में और कसावट लगाने पुलिस अधीक्षक ने तीन थानों में फेरबदल कर दिया है। मदनमहल थाना प्रभारी संगीता सिंह को लाइन अटैच किया गया है। जबकि हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज को मदनमहल थाने की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा ग्वारीघाट थाना प्रभारी रहे सुभाषचंद्र बघेल को हनुमानताल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइन से भेजे गए हरिकिशन को ग्वारीघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों की माने तो अभी यह पहली लिस्ट है। कुछ और थानों में भी फेरबदल होना है। चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया जाना है।

Next Post

भागीरथपुरा में एक और मौत, अब तक 18 की गई जान

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है. यह आंकड़ा बढक़र अब 18 तक पहुंच गया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक मौत आज मंगलवार को सामने आई है. जबकि यह मौत 2 जनवरी को हुई थी. परिजनों का कहना […]

You May Like