एलएनआईपीई में सांसद खेल महोत्सव का हुआ फायनल, आठों विधानसभाओं की 92 टीमों ने लिया भाग

एलएनआईपी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव मेें फायनल के विजेताओं को संबोधित करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने घोषणा की है कि विजेता टीम को संसद भवन और पर्यटक स्थलों की सैर कराएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेले और उन्होंने जीत के लिए 100 फीसदी ताकत झोंकी लेकिन जब दो टीम खेलती हैं तो एक ही टीम विजेता हो सकती है। वैसे सभी खिलाड़ियों का खेल सराहनीय रहा। विधानसभा स्तर के बाद एलएनआईपी में लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का फायनल आयोजित किया गया। जिसमें 8 विधानसभा की 92 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल और फाइनल 25 दिसंबर को एलएनआईपी में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
कुशवाह ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल महोत्सव के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म देने का काम किया है, जिसमें शहर और ग्रामीण के सभी युवा बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजोरिया, जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा सभापति मनोज तोमर, महामंत्री विनय जैन, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, भरत दांतरे, विकास साहू, धर्मेंद्र तोमर, बिट्टू, रिंकू परमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

विमानतल, व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार, मेला मैदान व ऊषा किरण पैलेस की पाँच किलोमीटर की परिधि में “नो फ्लाई जोन” घोषित

Tue Dec 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर विमानतल, व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार, ग्वालियर व्यापार मेला मैदान व ऊषा किरण पैलेस के पाँच किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को 26 दिसम्बर प्रात: 10 बजे तक के लिए “नो फ्लाई जोन” घोषित किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

Play sound