पट्टों का नवीनीकरण नहीं कराने पर होगी कार्यवाही, अंतिम सूचना पत्र जारी करने निर्देश

जबलपुर: जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत ने राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बड़े बकायादारों राजस्व वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश भी राजस्व निरीक्षकों को दिये। अपर कलेक्टर मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व वसूली की समीक्षा के लिये आयोजित को संबोधित कर रहे थे। अपर कलेक्टर ने ऐसे बड़े बकायादारों से वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश राजस्व निरीक्षकों को दिये हैं, जिन्होंने अवधि समाप्त होने के बाद भी पट्टों का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को बकायदारों को अंतिम सूचना पत्र जारी कर उनसे राजस्व की बकाया राशि का शासन के पक्ष में भुगतान सुनिश्चित कराने तथा तय समय के भीतर राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।
यहां इतने बकायेदार शामिल
बैठक में राजस्व निरीक्षकों को गोरखपुर, आधारताल और राँझी तहसील के बड़े बकायादारों की सूची भी सौंपी गई और उन्हें अंतिम नोटिस जारी कर डायवर्सन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने कहा गया। बड़े बकायादारों की सूची में गोरखपुर तहसील के 46, आधारताल तहसील के 30 तथा राँझी तहसील के 5 बकायेदार शामिल हैं।

Next Post

अध्यक्ष के लिए 7 तो उपाध्यक्ष पद पर 18 ने भरा नामांकन

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर कर्मचारियों में अच्छा- खासा घमासान देखने को मिल रहा है। मंगलवार को प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की जांच पूरी की गई, जिसके बाद सभी नामांकन पत्रों की स्थिति स्पष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार इस बार विभिन्न पदों के लिए […]

You May Like