पचोर। नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था प्रो. संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 10 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी काफी उत्कृष्ट रहा. विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है.
इस वर्ष कुल 78 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, इनमें से 40 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 38 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की. विद्यालय की छात्रा रूपाली शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं नगर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. गार्गी हाड़ा ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं आयुष नागर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया. विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है. विद्यालय के मुख्य प्रबंधक संजय सोनी के अनुसार बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु विद्यालय में विशेष योजनाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास कराया जाता है. इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक मंडल के सदस्य गोपाल गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, विनोद राठी, मुख्य प्रबंधक संजय सोनी, प्राचार्या मनीता पोखरना एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
