सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, शिक्षक की दर्दनाक मौत

सिंगरौली:जिले के गनियारी मार्ग पर स्थित हिर्रवाह रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क के गड्ढे ने एक शिक्षक की जान ले ली। मोटरसाइकिल सवार शिक्षक रामचन्दर राम, जो शासकीय माध्यमिक विद्यालय मकरोहर में पदस्थ थे, गड्ढे से बचने की कोशिश में सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गए। टक्कर के बाद वह जमीन पर गिरे और जेसीबी का टायर सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग कई महीनों से क्षतिग्रस्त है और गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाज़ा नहीं लगता। हादसे की वजह भी यही बताया जा रहा है। लोग दो महीने से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते अब एक परिवार उजड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

स्कूल में शराब के नशे में धुत्त शिक्षक, ड्यूटी टाइम में सोते मिला

Sun Aug 3 , 2025
बैतूल: जिले के चिचोली विकासखंड के मांडवाड़ा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में एक शिक्षक की लापरवाही का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक ड्यूटी के समय स्कूल परिसर में शराब के नशे में धुत्त होकर सोता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि वह […]

You May Like

Play sound