ब्यावरा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तरीय मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शासकीय हाईस्कूल चाठा के छात्र अभिषेक मेहर को जिला प्रशासन/जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया.
कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी,जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. भिलाला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. प्राचार्य के.एल. जाटव के अनुसार विद्यालय परिवार के लिए यह गौरव की बात है, इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी. जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय के छात्र को सम्मानित किये जाने पर सरपंच शिवराज सिंह पंवार, प्राचार्य के. एल. जाटव, शिक्षक के. पी. शाक्यवार, श्रीमती मनीषा सक्सेना, संजय सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, महेश मेवाड़ा, संजेश कुमार मारू, कु. गरिमा शर्मा, सुरेश वर्मा सहित गणमान्य नागरिकों,ग्रामवासियों ने बधाई दी है.
