मां वैष्णो धाम मंदिर में सबसे बड़े लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक, धूमधाम से मनेगा जन्मोत्सव

भोपाल। भोपाल के मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार, यहां विराजमान भोपाल के सबसे बड़े लड्डू गोपाल का दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक कर वृंदावन से लाई गई विशेष पोशाक धारण कराई गई। भगवान का विशेष श्रृंगार कर झूले में विराजमान किया गया। मंदिर को गुब्बारों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। रात 8 बजे से भजन संध्या शुरू होगी और ठीक 12 बजे धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Next Post

सिंध नदी में छोड़ा 825 क्यूमेक पानी, नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Fri Sep 4 , 2026
  ग्वालियर। तेज बारिश के चलते सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर मोहनी पिकअप वियर से करीब 825 क्यूमेक पानी सिंध नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सिंध नदी […]

You May Like