सिंध नदी में छोड़ा 825 क्यूमेक पानी, नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने किया अलर्ट

 

ग्वालियर। तेज बारिश के चलते सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर मोहनी पिकअप वियर से करीब 825 क्यूमेक पानी सिंध नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सिंध नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल सिंध नदी में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, लेकिन लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

Next Post

सीएम निवास में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: डॉ यादव ने नन्हे गोपाल संग फोड़ी मटकी, बच्चों को खिलाया माखन

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम हाउस में भक्ति का रंग देखने को मिला। कहीं कृष्ण भजन गूंजे, तो कहीं राधा-कृष्ण बने बच्चों ने जमकर मस्ती की।महारास ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हे गोपाल को गोद में लेकर मटकी फोड़ी और बच्चों को […]

You May Like