सीएम निवास में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: डॉ यादव ने नन्हे गोपाल संग फोड़ी मटकी, बच्चों को खिलाया माखन

भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम हाउस में भक्ति का रंग देखने को मिला। कहीं कृष्ण भजन गूंजे, तो कहीं राधा-कृष्ण बने बच्चों ने जमकर मस्ती की।महारास ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हे गोपाल को गोद में लेकर मटकी फोड़ी और बच्चों को खुद माखन-मिश्री खिलाई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक और संत समाज भी मौजूद रहा।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन आज भी हमें कई सीख देता है।उन्होंने कहा—कठिनाइयों से कभी घबराना नहीं, बल्कि उनसे रास्ता निकालकर मुस्कुराते रहना चाहिए।सीएम ने कहा कि राम और कृष्ण ने चुनौतियों के बीच मानव रूप में आकर समाज को मार्गदर्शन दिया।जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास में भक्ति, बच्चों की मस्ती और कृष्ण की सीख—तीनों एक साथ नजर आए।

Next Post

अभऊ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, जुझार नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

Fri Sep 4 , 2026
छतरपुर। प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के अभऊ गांव में शुक्रवार को पूर्ण विकसित नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में नवजात का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्ची को यहां कौन छोड़कर गया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे […]

You May Like