अभऊ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, जुझार नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

छतरपुर। प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के अभऊ गांव में शुक्रवार को पूर्ण विकसित नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में नवजात का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्ची को यहां कौन छोड़कर गया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि अभऊ गांव में नवजात का शव मिलने की सूचना प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस को दी गई थी। लेकिन क्षेत्र में नदी में बाढ़ और तेज बहाव की स्थिति के कारण पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद जुझारनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को अभऊ गांव तक कौन लेकर आया था। इसके साथ ही बच्ची की मौत जन्म के बाद हुई या उसे मृत अवस्था में वहां छोड़ा गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और आसपास की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। मामले से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही नवजात की मौत और उसे गांव में छोड़े जाने की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Next Post

भोपाल में देर रात सड़क पर बवाल… ऑटो-बाइक की टक्कर के बाद जमकर हुई मारपीट 

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक अदनान उर्फ अयान खान पर अभिषेक ठाकुर की […]

You May Like