भाजपा नेताओं ने सराहा केंद्रीय बजट, सभी वर्गों को मिली प्राथमिकता

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर जिले में उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों व प्रमुख स्थानों पर बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय धार पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा डॉ शरद विजयवर्गीय भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला टोली सदस्य मोहित तातेड़ मंडल अध्यक्ष विशाल निगम ने भाजपा कार्यकर्ता व्यापारी के साथ केंद्रीय बजट को सुना ।

भाजपा नेताओं ने बजट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सभी वर्गों—युवा, महिला, किसान, व्यापारी व गरीब—के कल्याण के साथ देश को प्रगति पथ पर ले जाने वाला ऐतिहासिक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत भारती ने बताया कि विश्वास पर आधारित विकास का बजट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का बजट। यह आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला है। यह बजट हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, उद्योगपति व व्यवसायी—को राहत देने वाला समावेशी बजट है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है।

विधायक नीना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करता बजट है।यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी जिला पदाधिकारी अमृत जैन श्रीमती राखी राय मनीष प्रधान सोनू रघुवंशी युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार मंडल महामंत्री अमित शर्मा डॉ शैलेन्द्र तिवारी कालीचरण सोनवानिया बादल मालवीय देवेंद्र रावल सन्नी होडा प्रतिभा शर्मा मंजुला बघेल अनुसुईया वैष्णव अल्पना जोशी डाली जाधव समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवाजी क्लब में देखी बजट की प्रस्तुति

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवाजी क्लब लॉन पर बजट 2026 की प्रस्तुति देखी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से बजट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं सुनीं। यह आयोजन भाजपा के विजन और मिशन को मजबूत […]

You May Like