
ग्वालियर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीवाजी क्लब लॉन पर बजट 2026 की प्रस्तुति देखी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से बजट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं सुनीं। यह आयोजन भाजपा के विजन और मिशन को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कार्यक्रम सयोंजक विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश माहौर, जितेंद्र गुर्जर, अशोक जैन, सत्येंद्र शर्मा, अशोक जादौन, किशन मुद्गल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*नवीन चौधरी*
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ग्वालियर
