अंबानी परिवार में चिंता की लहर, कोकिलाबेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी को रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते गुरूवार उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिस वजह से सारा परिवार परेशान है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में आज सुबह अचानक बहुत तेज चहल-पहल देखी गई। सारा परिवार परेशान नजर आ रहा था। सुबह- सुबह एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार की कारों का काफिला साउथ मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंच रहा है। दरअसल, परिवार के एक प्रमुख सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी गई।

यही कारण रहा कि परिवार के सभी सदस्य आज सुबह से ही परेशान दिख रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें शुक्रवार की सुबह हवाई मार्ग से मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

91 वर्षीया कोकिलाबेन, स्वर्गीय रिलायंस कंपनी की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं। वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा, इससे ऐसा लग रहा कि कोकिलाबेन की सेहत ज्यादा नाजुक है।

उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि उनकी स्वास्थ्य समस्या की सही जानकारी अभी किसी के पास नहीं। सभी संभावनाओं की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र अधिक होने के कारण स्थिति की गंभीरता को लेकर आशंका तेज रुप से बनी हुई है।

छोटे बेटे अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी साथ ही नीता अंबानी भी कोकिलाबेन को देखने अस्पताल पहुंच चुके हैं। लेकिन अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी अपडेट कोकिलाबेन की तबीयत को लेकर नहीं दिया गया है।

Next Post

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

Fri Aug 22 , 2025
श्रीलंका की राजनीतिक में एक बार फिर उथल-पुथल मचने वाली हैं। पूर्व राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।  पड़ोसी देश श्रीलंका से बड़ी खबर आ रही है, जहां पूर्व राष्ट्रपति रनिल विक्रम सिंघे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार यह एक्शन […]

You May Like