वृद्ध महिला की हत्या, आभूषण ले भागे आरोपी

भिंड, 15 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कल्याणपुरा गांव में अज्ञात आरोपियों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर उसके आभूषण आदि सामान लूट लिया।
भिंड देहात थाना पुलिस ने आज यहां बताया कि कल रात घर में अज्ञात बदमाश घुसे और महिला सुशीला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बीच आरोपियों ने कमरे की अलमारी का ताला तोड़ा और सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। महिला के पति ने देखा कि उसकी पत्नी सुबह उठी नहीं है। जब वह कमरे में गया तो सामान बिखरा पड़ा था और महिला चारपाई पर पड़ी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। मौके के मुआयना के लिए विधिविज्ञान विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस मकान में सिर्फ बुजुर्ग पति और पत्नी ही निवास करते हैं। महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे जांच में ले लिया है।

Next Post

यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल, 15 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एसीईएस अवार्ड-2025 के अंतर्गत बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स का अवार्ड प्रदान किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार द हिंदू समाचार पत्र समूह की खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार पत्रिका […]

You May Like

मनोरंजन