वन देवी मंदिर की दानपेटी चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र स्थित वनदेवी माता मंदिर से दानपेटी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरियादी भरतलाल तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर की सफाई के दौरान दानपेटी का कुंदा टूटा पाया गया और करीब 10,000 गायब थे। सूचना पर केसली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी सत्यम विश्वकर्मा को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने अमृत ठाकुर, आदित्य उर्फ आदी ठाकुर, नितेश ठाकुर और विकास मेहरा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6,500 नगद और चोरी में उपयोग किया गया टायर लीवर जब्त किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Next Post

अमानवीयता की हद: गाय की नाक में डाला ताला, हालत गंभीर

Wed Aug 6 , 2025
गुना। जामनेर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने एक गाय की नाक में बेरहमी से छेदकर साइकिल का ताला डाल दिया, जिससे वह न कुछ खा सकी और न ही मुंह खोल सकी। दर्द और […]

You May Like