सीहोर। गगन जनसेवा समिति द्वारा मरीह माता मंदिर परिसर इन्दिरा नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें, दवाइयां वितरित की गई. कई मरीजों को आंखों के चश्मे वितरित किए गए.
कई मरीजों के ब्लड की जांच कर हीमोग्लोबिन और शुगर के मरीजों को उचित सलाह एवं दवाइयां प्रदान की गईं. जिन मरीजों की आंखों में जांच के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पाई गयी है उनके निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था समिति द्वारा कराई जाएगी. शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर एवं जन नामदेव, दंत चिकित्सक डा. गगन नामदेव, सेवा सदन चिकित्सालय बैरागढ़ के आंखों के डाक्टर, होम्योपैथी डाक्टर, पैथोलोजिस्ट दीपक एवं डॉ. शिक्षा मिश्रा एवं डॉ. शुभम नामदेव ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया. जितेंद्र राठौर, दीपेंद्र बरैया ने मरीजों के पंजीयन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया. युवा समाजसेवी अजय राय द्वारा शिविर में पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं कराई गईं. मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं.
