मुख्यत्यारगंज : पानी की किल्लत से नाराज महिलाओं ने रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण रोका

सतना: वार्ड नंबर-10 मुख्यत्यारगंज रेलवे फाटक के पास दर्जनभर से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप होने से नाराज महिलाओं ने रेलवे फ्लाईओवर निर्माण कार्य बंद करा दिया। महिलाओं ने जेसीबी मशीन पर बैठकर विरोध दर्ज करते हुए कहा कि जब तक पानी की समस्या हल नहीं होगी, वे काम नहीं होने देंगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जियो कंपनी द्वारा फाइबर लाइन बिछाते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है।

महिलाओं का आरोप है कि नगर निगम और जियो के सब इंजीनियर पंकज त्रिपाठी को कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। पानी की भारी किल्लत ने घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदर्शनकारी राधा देवी ने कहा, “हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए विरोध में बैठे हैं।” महिलाओं ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

Next Post

सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक

Thu Jun 12 , 2025
सतना: मैहर जिले में एन एच 30 पर ड्रम से लदा हुआ तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे की वजह से ट्रक चालक कई घंटों तक ट्रक में फंसा रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एन एच ए आई की टीम ने ट्रक […]

You May Like