आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 7 को सीधे गेम्स में हराकर चौंकाया

निंगबो (चीन), 08 अप्रैल (वार्ता) भारत के उभरते बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए, वर्ल्ड नंबर 7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन चीन के ली शी फेंग को सीधे गेम्स में 21-13, 21-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

दोनों गेम्स में पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 ली की मजबूत शुरुआत के बावजूद, इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने बाद के चरणों में अपना दबदबा बनाया और प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले गेम में, आयुष ने शुरुआत में ही वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया, जबकि 7-7 तक ली को थोड़ी बढ़त हासिल थी। वहां से, यूएस ओपन 2025 के चैंपियन ने मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी को पछाड़ते हुए पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम भी लगभग इसी पैटर्न पर चला, जिसमें ली ने शुरुआत में दबाव बनाया और मध्य चरण तक बढ़त बनाए रखी। हालांकि, आयुष ने 13-13 के स्कोर पर अपनी रणनीति बदलते हुए कई बार स्कोर बराबर किया। इस युवा खिलाड़ी ने लगातार छह अंक हासिल करते हुए बढ़त बना ली और 51 मिनट में 21-16 के स्कोर के साथ मैच अपने नाम कर लिया। अब अगले मुकाबले में आयुष का सामना चीनी ताइपे के ची यू जेन से होगा।

 

 

Next Post

टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पद से बर्खास्त

Wed Apr 8 , 2026
टीकमगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक को पद से पृथक कर दिया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए अनियमितताओं के आरोप जांच में सिद्ध पाए जाने के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में 19 पृष्ठों का विस्तृत आदेश जारी किया गया है, जिसमें […]

You May Like