
सिरोंज। प्रशासन की टीम द्वारा शुक्रवार को कस्बाताल क्षेत्र में स्थित एक कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के दुकान बंद पाई गई. बाद में सूचना पर आये दुकान संचालक द्वारा दुकान से संबंधित दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं कराये जाने तथा स्टॉक में अनियमितता मिलने पर प्रशासन की टीम द्वारा दुकान के स्टॉक को सील करने की कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा एसडीएम ओमनारायण बड़कुल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार दौजीराम अहिरवार, कृषि विभाग के एसएडीओ अनुज धाकड़, उद्यानिकी विभाग के एसएचडीओ शिवम अहिरवार एवं प्रशासनिक अमले के साथ शुक्रवार को ग्राम कस्बाताल स्थित इस्लाम कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया. कृषि विभाग के एसएडीओ अनुज धाकड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान बिना सूचना के बंद पाई गई. टीम के बुलाने पर काफी देर बाद प्रोपाइटर मौके पर आये. जिनसे टीम द्वारा दुकान एवं उससे संबंधित दस्तावेज माँगे गये. जो वह पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं करा सके और न ही संतोषजनक जवाब दे सके. साथ ही निरीक्षण के दौरान दुकान स्थित स्टॉक में भिन्नता मिली. साथ ही काफी मात्रा में दवाई, उवर्रक और बीज रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे. तथा नक्शे के बाहर गोपनीय तरीके से अलग अलग तीन कमरों में ताला लगाकर, दवाई, खाद और बीज का अवैध भंडारण किया गया था. जिसे मौके पर पंचनामा बनाकर सील किया गया. दुकान से अलग टीनशेड में अवैध रूप से बीज, कीटनाशक एंव उर्वरक भंडारण मिला. जिसका कोई रिकॉर्ड एवं स्पष्ट जबाब नहीं दे सके. साथ ही संयुक्त टीम द्वारा सभी का भौतिक सत्यापन करने पर एक्सपायरी डेट का टॉनिक विक्रय करते पाया गया. उन्होंने बताया कि टीम द्वारा कार्यवाही जा रही है. साथ ही वरवाई मुख्य मार्ग पर स्थित कीटनाशक व दवा दुकान का संचालन संपूर्ण भाग पर कर रहे थे. बगैर निर्माण अनुमति और डायवर्सन के व्यवसायिक गतिविधि संचालित हो रही थी, जो कि विधि विरुद्ध है. जिसपर संयुक्त अधिकारी दल द्वारा कार्यवाही की गई.
