इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एमआर-04 रोड पर चेकिंग के दौरान एक ई-ऑटो में सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका. तलाशी में ऑटो के डैशबोर्ड से 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. आरोपियों की पहचान खजराना निवासी शादाब खान और चंदन नगर निवासी साहिद अली शाह के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर करीब 2.90 लाख रुपए मूल्य का ड्रग्स और इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्रग्स नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.
Next Post
कटनी से जबलपुर आ रही महिला के उड़ाए लाखों के जेवर
Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर:कटनी से जबलपुर मायके आई एक महिला के लाखों के जेवर ऑटो में सफर के दौरान चोरी हो गए। हनुमानताल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता हेमलता सतनामी (34) निवासी कटनी, ट्रेन से जबलपुर स्टेशन पहुँची थीं। वहाँ से सिंधी कैम्प जाने के लिए वे […]

You May Like
-
2 years ago
जपं में पद नही था फिर भी तकनीकी सहायक अटैच