दमोह:अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अन्नु पिता गोपाल पटेल उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी सलैया हटरी थाना तेजगढ़ का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.युवक ने किन कारणों से जहर खाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
