योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट की, दो युवक गिरफ्तार

श्योपुर: बडौदा थाना क्षेत्र के गांव पांडोला निवासी दो युवकों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। भाजपा नेताओं ने इस मामले की शिकायत बडौदा थाने पहुंचकर दर्ज कराई।

जिसके बाद बडौदा पुलिस ने पोस्ट डालने वाले दोनो युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बडौदा टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में फरमान और हसन अंसारी निवासी पांडोला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज की तत्कालीन अधीक्षक, फार्मासिस्ट समेत फर्म संचालक पर एफआईआर

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर: चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में दवाईयां-सर्जिकल सामग्री खरीदने के नाम पर षडयंत्र रचते हुए बड़ा घपला हुआ। तत्कालीन तत्कालीन संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने मेसर्स मेडीनोवा को लाभ पंहुचाने के साथ शासन को 1.25 करोड़ का अधिक भुगतान कर शासन को हानि पहुंचाई। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), जबलपुर ने चिकित्सा […]

You May Like