अमेरिका ने मैक्सिको की उड़ानों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा की

वाशिंगटन/मेक्सिको सिटी, 20 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी सरकार ने मैक्सिकों की विमान उड़ानों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उस पर द्विपक्षीय हवाई समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी परिवहन विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका-मेक्सिको में 2015 में हुए हवाई परिवहन समझौते का मैक्सिको 2022 से पालन नहीं कर रहा है। मैक्सिको पर आरोप है कि उसने अचानक स्लॉट रद्द कर दिए और फिर अमेरिकी सभी मालवाहक वाहकों को दूसरे हवाई अड्ढों पर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

मेक्सिको के तत्कालीन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने तर्क दिया था कि राजधानी का मुख्य हवाई अड्डा बेनिटो जुआरेज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एमईएक्स) अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है, जिसे आगामी फीफा विश्व कप (2026)से पहले नवीनीकरण की आवश्यकता है और लगभग 48 किमी दूर एक नये हवाई अड्डे पर अतिरिक्त यातायात स्थानांतरित किया जा सकता है। विश्व कप का कुछ हिस्सा मैक्सिकों में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, “स्लॉटों को प्रतिबंधित करके तथा सभी कार्गो परिचालनों को यहां से बाहर ले जाने का आदेश देकर, मेक्सिको ने अपना वादा तोड़ा है। उसके इस कदम ने बाजार को बाधित किया है जिससे अमेरिकी कारोबारियों को लाखों डॉलर की बढ़ी हुई लागत को झेलना पड़ा है।”

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन पी. डफी द्वारा घोषित तीन ‘अमेरिका फर्स्ट एक्शन’ में मैक्सिको की एयरलाइनों को अब अपनी सभी अमेरिकी उड़ानों के लिए अमेरिकी परिवहन विभाग के पास समय-सारिणी दाखिल करनी आवश्यक है। इसके अलावा अमेरिका से या अमेरिका के लिए किसी भी बड़े यात्री या मालवाहक विमान चार्टर उड़ान संचालन से पहले विभाग की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी। इसके साथ ही डेल्टा एयरलाइंस और एरोमैक्सिकों की साझेदारी से एंटीट्रस्ट छूट वापिस ली जा सकती है।

Next Post

कैलारस पानी मे डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत

Sun Jul 20 , 2025
मुरैना। कैलारस में पानी मे डूबने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला है। उसके डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। पचोखरा गांव के गुराह नाले में यह हादसा हुआ। मृतक मजदूर बताया गया है। Facebook Share on X […]

You May Like