हुमा कुरैशी के साथ फिल्म बयान में आएंगी नज़र प्रीति शुक्ला

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री प्रीति शुक्ला जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ फिल्म बयान में काम करती नजर आयेंगी।

प्रीति शुक्ला ने अपने अभिनय करियर में कई दमदार भूमिकायें निभाई हैं। उन्होंने शो मैडम सर, बेगूसराय, वेब सीरीज़ माधुरी टॉकीज में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके अलावा, उनकी तेलुगु फिल्म बिग ब्रदर और हिंदी फिल्म एक अंक को भी खूब सराहना मिली। सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि प्रीति फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। वह कई नामी ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं और पॉल एडम्स और लोटस हर्बल जैसे बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।

प्रीति शुक्ला जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ फिल्म बयान में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी दमदार और चुनौतीपूर्ण होगी।

Next Post

भोपाल से आए फरमान के बाद 159 नर्सिंग होम अस्पतालों की जांच

Sun Mar 2 , 2025
सीएमएचओ ने कहा… अभी तक किसी भी नर्सिंग होम, अस्पताल में नहीं मिली अनियमितता जबलपुर: मध्यप्रदेश सरकार से मिले निर्देश के बाद जबलपुर जिले मे संचालित हो रहे 159 नर्सिंग होम, अस्पतालों की जांच शनिवार को की गई। भोपाल से मिले निर्देश के बाद जांच में इस बात की जानकारी […]

You May Like