लाठियां लेकर शराब माफिया के घर पहुंचीं महिलाएं, पहले विरोध किया फिर भागा आरोपी

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के साजौर गांव में आज बुधवार की शाम महिलाओं ने शराब माफिया के मकान पर रखे कच्ची शराब से भरे सात डिब्बे बाहर निकाले और शराब बहा दी।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से कच्ची शराब बनाकर गांव में बेची जा रही थी। आरोपी इमरथ पाल गांव से दूर मकान बनाकर कच्ची शराब तैयार कर आसपास के लोगों को बेचता था।

महिलाओं ने जब मकान में रखी शराब बाहर निकालना शुरू किया तो इमरथ पाल ने इसका विरोध किया। उसने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद महिलाओं ने लाठियां उठा लीं।महिलाओं के हाथ में लाठी-डंडे देख आरोपी भाग गया। महिलाओं ने वहां रखी कच्ची शराब से भरे सात डिब्बे बाहर निकाले और शराब बहा दी।

 *गुड्डी बोली- एक बेटा पहले ही खोया, दूसरा नहीं खोना*

प्रदर्शन में शामिल साजौर की महिला गुड्डी ने बताया कि कच्ची शराब के सेवन के कारण वह पहले ही अपना एक बेटा खो चुकी है। उसने कहा कि अब उसका एक ही बेटा है और वह उसे भी शराब की लत में नहीं खोना चाहती।

Next Post

एफएसएसएआई लाइसेंसधारकों को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

Wed Sep 9 , 2026
ओंकारेश्वर, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बस स्टैंड स्थित यात्री धर्मशाला में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम आयोजित किया गया। फास्टेक एनजीओ के माध्यम से आयोजित करीब चार घंटे के प्रशिक्षण में एफएसएसएआई लाइसेंसधारकों सहित खाद्य कारोबार […]

You May Like