
सागर। मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा भोपाल में आयोजित 41वीं एम.पी. यंग साइंटिस्ट कांग्रेस में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की शोधार्थी हर्षिता सिंघई ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हर्षिता को ‘फार्मास्युटिकल साइंसेज’ श्रेणी में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रथम स्थान के साथ प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है।
हर्षिता सिंघई ने अपना शोध पत्र “Stimuli Responsive Co-Loaded Liposomal Drug Delivery System for the Treatment of Breast Cancer” विषय पर प्रस्तुत किया। उनका यह नवाचार स्तन कैंसर (Breast Cancer) के लक्षित और प्रभावी उपचार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
हर्षिता पवन कुमार सिंघई एवं श्रीमती मणि सिंघई की सुपुत्री हैं। अपनी इस गौरवमयी उपलब्धि पर हर्षिता ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन और उनके गुरुजनों प्रो. संजय जैन एवं प्रो. उमेश के. पाटिल के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
MPCST द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों के उपयोगी शोध को प्रोत्साहित करना है। हर्षिता की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और सागर शहर का नाम रोशन हुआ है।
