तीन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जबलपुर। कुण्डम, बरगी, मझौली थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी अनुसार बरगी के गोकलपुर में 24 वर्षीय बृजेश यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता सुमेरा यादव (55) पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। आज सुबह लगभग 9 बजे सुमेरा यादव ने घर के पीछे लगे अशोक के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह मझौली के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी (28) ने अपने घर के वेंटिलेशन की रॉड से धोती का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह देर तक ओमप्रकाश ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। मृतक के ममेरे भाई वेदप्रकाश तिवारी ने दरवाजा तोड़ा तो ओमप्रकाश मृत अवस्था में लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

नशामुक्ति केंद्र से लौटते ही युवक ने लगाई फांसी

कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में 23 वर्षीय हनुमत सिंह सैयाम ने घर के रोशनदान से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार हनुमत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह नशे का आदि था। उसे सुधारने के लिए जबलपुर के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहाँ से वह दो दिन पहले ही लौटा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

बीएचईएल लेडीज़ क्लब ने प्री-होली उत्सव मनाया

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ प्री-होली उत्सव का आयोजन किया गया। सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर आपसी स्नेह और उत्सव की भावना का संदेश दिया। रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक परिधानों से सजा परिसर आकर्षक और आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विविध […]

You May Like