दाम्पत्य विवाद में संबंध नहीं बनाने पर पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया. घटना दो दिनों पुरानी हैं, जांच में खुलासा हुआ कि लंबे समय से चले आ रहे दाम्पत्य विवाद के चलते पति ने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.उप निरीक्षक हरीसिंह मरावी ने बताया कि घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर स्थित मकान क्रमांक 344 की है. यहां रहने वाली 40 वर्षीय सुमित्रा चौहान की शुक्रवार को मौत हो गई थी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया कि सुमित्रा के पति 45 वर्षीय माधव चौहान से पिछले कई वर्षों से दाम्पत्य संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि करीब 7–8 साल से पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. शुक्रवार को दोपहर करीब 11.50 से 11.55 बजे के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर माधव चौहान ने सुमित्रा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे से उड़ानें बाधित, एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्राें में कड़ाके की ठंड़ जारी है और कोहरे के कारण कईं विमान उड़ानें बाधित रही ।राजधानी की हवा की गुणवत्ता सोमवार सुबह भी “खराब” श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 रहा। रविवार को यह […]

You May Like