
ओंकारेश्वर,
भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज ने आज ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये
गुरुवार को भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद ज़ी महाराज अपने उत्तराधिकारी एवं भक्तो के साथ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए उन्होंने प्रथम पवित्र नर्मदाजी में स्नान किया पूजा अर्चना करी।
श्री ममलेश्वर महादेव के दर्शन कर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर पंहुचे
ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन किया इस अवसर पर ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने स्वागत किया
महाराज श्री ने मंदिर में लाइन में लगकर दर्शन किये।
बाद में महाराज श्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुवे कहा की
प्राचीन काल से जो सनातन परम्परा चली आ रही है उसे यथावत चलने दी जाना चाहिए
मंदिरो के सरकारी करण के मुद्दे पर आपने कहा की जो अच्छे धर्म रूप व्यवस्थाएं चल रही है उनको नहीं छेड़ा जाना चाहिए
स्वामी ज़ी ने कहा की आज नर्मदाजी में मछली दिखाई नहीं दे रही है
अभी जो डीजल इंजन चल रहे है इससे जल प्राणी को खतरा है इसके बजाय हाथ से चप्पू वाली नावे चले बैटरी वाली चलना चाहिए
