
जबलपुर। छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से हुई 19 बच्चों की मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला की इस्तीफे की मांग जबलपुर से उठने लगी है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए उग्र मालवीय चौक पर उग्र प्रदर्शन किया और मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला अपने पदसे इस्तीफा दें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टरों को जलाते हुए पैरों से कुचला और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मध्यप्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ती चली जा रही है। प्रदेश में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण गंभीर मरीजों व बच्चों को महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रदेश के भीतर चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त नहीं होती है तो आने वाले समय में उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
