शिक्षक नहीं आए, बच्चे 11 बजे तक स्कूल में बैठे इंतजार करते रहे

खरगापुर: संकुल केंद्र खरगापुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ढिमरौला गोरा के छात्र बुधवार सुबह 10 बजे से स्कूल खुलने और शिक्षकों के आने का इंतजार करते हुए 11.28 तक बैठे रहे। बच्चों ने बताया कि शिक्षकों की यह लापरवाही कई दिनों से जारी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

टीकमगढ़ जिले में शिक्षा विभाग में शिक्षकों की लगातार गैरहाजिरी और अधिकारियों की अनदेखी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण नहीं करते, जिससे छात्रों का भविष्य जोखिम में है। बच्चों के परिजनों ने जिला कलेक्टर से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।

Next Post

गर्भवती बहू को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर घर से उठा ले गया आशिक

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: एक सनकी आंशिक को अपनी प्रेमिका का विवाह दूसरे व्यक्ति से हो जाना इतना नागवार गुजरा कि वह सही मौके का इंतजार करता रहा और अचानक एकतरफा प्यार में पागल यह आशिक अपनी प्रेमिका के ससुराल जा पहुंचा। उसने घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। […]

You May Like