खजुराहो में सीएम डॉ यादव ने खाद्य, उपभोक्ता संरक्षण, MSME व इंडस्ट्रीज विभागों की समीक्षा बैठकें लीं

खजुराहो: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, साथ ही एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से सुविधाएँ उपलब्ध हों, तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने, रोजगार सृजन बढ़ाने और छोटे व मंझोले उद्यमों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में MSME क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।बैठकों में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जैसा कि पता है, मप्र की सरकार दो दिन के लिए खजुराहो आई हुई है,जहां आज पहले दें विभागीय समीक्षा का दौर चल रहा है।

Next Post

एक साल बाद भी नहीं मिले 15 इनामी तस्कर, नारकोटिक्स डीआईजी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

Mon Dec 8 , 2025
इंदौर. मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त उन फरार आरोपियों पर कार्रवाई फिर तेज होने जा रही है, जिन पर करीब एक साल पहले इनाम घोषित किया था. नारकोटिक्स डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को इन तस्करों को हर हाल में पकड़ने और समय सीमा में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश […]

You May Like