जबलपुर: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ अधारताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि सुभाषचंद बोस मंडल अधारताल के महामंत्री सुदीप कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुरेश मिश्रा नाम के एक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई।
इस पोस्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
