
नर्मदापुरम्। अध्यात्मिक नगरी में एक ही बात कह रहा हूं। जिस चीज को हम मिटा नहीं सकते उसको मिटाने का कोई अधिकार नहीं है। जल को हम बना नहीं सकते हैं, जल को बर्बाद का हमें कोई अधिकार नहीं है। नपा के अधिकारी कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह बात आज विवेकानंद घाट पर आयोजित लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहीं।
चौधरी कहा कि लोकसभा में हमने अपनी बात रख दी है। 500 करोड़ की राशि अमरकंटक से भरूच तक के लिए जारी हो गई है। मैया की सेवा हम सभी जुटे रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा के सेठानीघाट के बाद विवेकानंद घाट प्रसिद्ध है। भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यों के बोर्ड लगे हुए हैं इसमें देख सकते हैं। विधायक डॉ शर्मा ने राजघाट और अन्य कार्यों की जानकारी दी। जिसका टेंडर खुल गया है। कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। हम सबके सहयोग से विकास नर्मदापुरम का अधिक से अधिक विकास करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हम विवेकानंद घाट पर 41.75 लाख के कार्यों का भूमि पूजन सांसदद्वय और विधायक जी के आशीर्वाद से और मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही चार वार्डों में 128 लाख की लागत से विकास कार्र्याें का भूमिपूजन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। हमारे पास अभी 29 वार्ड ओर है जिसमें विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मां नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमें विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के विशेष आग्रह पर 15 करोड़ की राशि प्रदान की है। जिनसे हम विकास कार्य करेंगे। नर्मदा लोक कोरीडोर भी बनने जा रहा है नर्मदालोक की टीएस आ गई है और जैसे ही टेंडर लग रहा है। जैसे ही टेंडर खुलेगा हम कार्य प्रारंभ कर देंगे। मीनाक्षी चौक स्थित 5 जून को मंदिर की मूर्ति का स्थानांतरण करेंगे। मां राजराजेश्वरी मां नर्मदा नए भव्य मंदिर विराजित होंगी। मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण देखने को मिलेगा। सांसदद्वय और विधायक का मार्गदर्शन मिलता रहेगा तो हम नर्मदापुरम का विकास करते रहेंगे।
