गौरव दिवस पर मां शारदा के चरणों में चढाई 3.5 कि.मी. लम्बी चूनर

सतना /मैहर जिले की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर को आयोजित मैहर जिले के द्वितीय गौरव दिवस की पहली गतिविधि की शुरूआत मां शारदा देवी के चरणों में 3.5 किमी लम्बी लाल चूनर चढाकर की गई। मां शारदा मंदिर की डयोढी से शुरूआत की गई इस चूनर यात्रा को पहाडी के सडक मार्ग से होते हुए विशाल चूनर यात्रा के माध्यम से मां शारदा के चरणों में समर्पित की गई। गौरव दिवस पर 3.5 किमी लम्बाई की चूनर यात्रा को एशिया बुक ऑफ दा रिकार्ड में दर्ज किया गया।

मैहर के मां शारदा परिसर में 5 किमी देवी जी मार्ग पर श्रृद्धा और भक्तिभाव से 3.5 किमी लम्बाई की चूनर यात्रा निकाली गई। शंख ध्वनि और वेद मंत्रों के बीच देवी मंदिर की डयोढी से लाल परिधानों में महिलायें और श्वेत पीत वस्त्रों को धारण कर पुरूष नागरिकों ने चूनर यात्रा का शुभारंभ किया। चूनर यात्रा में शामिल मैहर जिले वासियों का सडक के दोनों ओर खडे मैहर के स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चूनर यात्रा के अग्रभाग पर पीले परिधानों में लोक नर्तक दल के कलाकारों द्वारा पूरे मार्ग में देवी भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिपूर्ण बनाये रखा। रामनगर, अमरपाटन, मैहर तहसील के दूर-दराज क्षेत्रों से आई स्व-सहायता समूह की दीदीओं ने भजन-कीर्तन करते हुए अपनी सहभागिता दी। देवी जी मार्ग पर 3500 मीटर लम्बाई की लाल चूनर की 5 किमी की यात्रा में लगभग 5 हजार महिलाओं ने अपनी हिस्सेदारी की। विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। मंदिर परिसर के पहाडी सडक मार्ग पर मैहर जिले के नगरवासी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी तथा श्रद्धालु जन तथा आम नागरिकों ने चूनर यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई। इस मौके पर कलेक्टर रानी बाटड पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित सभी जिला, विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं, समाज सेवियों सहित सभी वर्ग के नागरिकों ने सहभागिता दी। मैहर जिले के द्वितीय गौरव दिवस पर आयोजित 3.5 किमी लम्बाई की चूनर यात्रा को एशिया बुक ऑफ दा रिकार्ड के आफीशियल्स ने आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात एशिया बुक ऑफ दा रिकार्ड में दर्ज होने का प्रमाण पत्र भी जिला प्रशासन का सौपा।

Next Post

23 स्थानों से संघ के पथ संचलन निकले

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूर्ण होने पर शहर की प्रत्येक बस्ती से पथ संचालन निकाला जा रहा है। ग्वालियर में 2 अक्टूबर से 12 तक यह पथ संचलन निकाले जाएंगे। रविवार को शहर की अनेकों बस्तियों से पथ संचलन निकाले गए। पथ संचलन के अंत […]

You May Like

मनोरंजन