
दमोह.नगर पालिका क्षेत्र से सटे हिरदेपुर गांव में जल संकट गहरा गया है. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया. ग्रामीण जलसंकट से इतने परेशान थे कि उनका कहना था जब तक अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करते वह सड़क से नहीं हटेंगे. पुलिस भी मौके पर पहुंची और अधिकारियों को बुलाया तब ग्रामीण माने और एक घंटे बाद जाम खुला.
दरअसल हिरदेपुर गांव कहने के लिए ग्राम पंचायत में आता है जबकि वह शहर से सटा क्षेत्र हैं.यहां पानी के लिए हर साल गर्मियों में इसी तरह परेशान होना पड़ता है. मंगलवार को भी जब लोगों का सब्र टूट गया, तो उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिससे दमोह-सागर सड़क मार्ग बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी, लंबी लाइन लग गई लोग सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगे..
