जबलपुर: जनपद मझौली की ग्राम पंचायत अभाना का दौरा पुल इन दिनों हादसों का गढ़ बन गया है। पुल पर हर समय जमे रहते आवारा मवेशी, जिससे दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे हर रोज खतरे से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन पंचायत ने कोई सुध नहीं ली।
जिला कलेक्टर के साफ निर्देश होने के बावजूद मवेशियों पर रोक नहीं लगाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता अमित परौहा ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट चुका है। प्रशासन यदि नहीं जागा तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। यह आम आदमी की जान का सवाल है।
