हाईवे किनारे घायल अवस्था में मिला युवक

सतना: मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक हाईवे किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिला। 35 वर्षीय युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जिससे उसके साथ मारपीट कर फेंके जाने की आशंका जताई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन्धुरा निवासी उगेंद्र लोधी (35) शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे घर से शौच के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सडक़ किनारे घायल अवस्था में देखा। युवक के हाथ-पैर बंधे होने की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उगेंद्र के परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस की मदद से घायल उगेंद्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने लगाया आरोप

घायल उगेंद्र के चाचा कमलेश सिंह लोधी ने अज्ञात लोगों पर उगेंद्र को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके हाथ-पैर बांधकर हाईवे किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि पुलिस फिलहाल संभावित आरोपियों और घटनास्थल से जुड़े सुरागों की तलाश में जुटी है।

Next Post

शिवपुरी में फाडे गए श्रीकृष्ण जन्माष्टी के बैनर, चक्काजाम की चेतावनी

Mon Aug 31 , 2026
शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए लगाए गए धार्मिक बैनर और पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज यादव समाज और हिंदू समाज के लोग खनियांधाना थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई […]

You May Like