दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महाराष्ट्र केसरी को 6–3 से हराया, प्रो रेसलिंग लीग 2026 में बेहतरीन बढ़त

नोएडा 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा इनडोर स्टेडियम में 16 दिवसीय प्रो रेसलिंग लीग 2026 खेल के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक खेले गए दंगल मैच में दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने अपने पहले मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी को 6–3 से हराकर सशक्त शुरुआत की। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की 17 वर्षीय पहलवान सारिका ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पेरिस 2024 की रजत पदक विजेता गुज़मान लोपेज़ युसनेयलिस को 7–0 से मात दी। मुकाबले की शुरुआत महाराष्ट्र केसरी ने 57 किग्रा महिला वर्ग में मनीषा भनवाला की 6–0 की जीत के साथ बढ़त बनाकर की। दिल्ली ने हालांकि पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में शुभम कौशिक की शानदार वापसी के दम पर स्कोर बराबर कर दिया। शुभम ने पावर मिनट में निर्णायक चार अंकों का टेकडाउन लगाते हुए 12–10 से जीत दर्ज की।

53 किग्रा महिला वर्ग में युवा सारिका के दबदबे के बाद महाराष्ट्र की दुडोवा बिल्याना झिवकोवा ने अंजलि को 10–2 से हराकर मुकाबला 2–2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 125 किग्रा हैवीवेट में महाराष्ट्र के पूर्व यूरोपीय चैंपियन रॉबर्ट बारन ने रोनक को 5–0 से हराकर अपनी टीम को फिर से बढ़त दिलाई।
दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने इसके बाद लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुये 74 किग्रा वर्ग में तुरान बायरामोव ने यश को 14–10 से हराया, जबकि 76 किग्रा महिला वर्ग में अनास्तासिया अल्पयेवा ने हर्षिता मोर को फॉल के जरिए पराजित कर दिल्ली की बढ़त मजबूत की। 86 किग्रा पुरुष वर्ग में वफाएइपौर हादी बख्तियार की 5–3 की जीत ने दिल्ली की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। अंत में कप्तान सुजीत कलकल ने 6–2 की संयमित जीत के साथ दिल्ली को 6–3 की शानदार टीम विजय दिलाई।

दिल्ली की अनास्तासिया अल्पयेवा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जबकि महाराष्ट्र केसरी के रॉबर्ट बारन को ‘फाइटर ऑफ द मैच’ चुना गया।
गौरतलब है कि प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से एक फरवरी तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और टेन 5 पर किया जा रहा है, जबकि सीधा प्रसारण सोनी लिव पर उपलब्ध है।

Next Post

चरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पावर लाइन का संपर्क टूटा: परमाणु ऊर्जा एजेंसी

Sat Jan 17 , 2026
ऑस्ट्रिया, 17 जनवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) सैन्य गतिविधियों के कारण एक विद्युत उप-स्टेशन को क्षति पहुंचने के बाद यूक्रेन के चरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक ऊर्जा लाइन का संपर्क टूट गया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को […]

You May Like