सीहोर। स्थानीय दि ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहे. विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया.
कक्षा 12वीं में स्वाति मेवाड़ा ने कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया. उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है. इसी तरह नीव सक्सेना द्वितीय, कनिष्का जाट तृतीय स्थान पर रहे.
कक्षा 10वीं में अपशा मेवाड़ा 94 प्रतिशत, कृष्णा प्रजापति 93 प्रतिशत, अनमोल द्विवेदी एवं प्रियांशी वर्मा 92 प्रतिशत, कनिष्का मेचान एवं इंशिया अजीम 91प्रतिशत पर रहे.
विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि अनेक चुनौतियों के बावजूद संस्थान ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया है. उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा ईश्वरीय कृपा को दिया. स्वाति मेवाड़ा, जो गजराज एवं बिंदु मेवाड़ा की पुत्री हैं, नर्सरी से ही ऑक्सफोर्ड विद्यालय में अध्ययनरत रही हैं और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं. वे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रही हैं. साथ ही वे विद्यालय की प्रेसिडेंट एवं मिस ऑक्सफोर्ड भी रह चुकी हैं.
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डीईओ संजय सिंह तोमर, एडीईओ सलोनी शर्मा, डीपीसी आरआर उईके, बीईओ दीपा कीर, बीआरसी अशोक वर्मा, आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा, संकुल प्राचार्य नीना दुबे, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन एवं डॉ. बीना जे. कुरियन आदि ने बधाई दी है.
