जम्मू 31 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग के कारण बारुदी सुरंगें फटने से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ के मेंढर और मनकोट सेक्टर के सोना गली इलाके में धारी डब्सी के जंगलों में आज दोपहर आग लग गयी और कई बारुदी सुरंगें फट गयी।
उन्होंने कहा कि विस्फोट से किसी तरह के नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए टीमें मौके पर हैं।
