सेवढ़ा के एसडीओपी अजय चानना का भोपाल तबादला, दिव्या होंगी नई एसडीओपी

दतिया। सेवढ़ा अनुभाग के एसडीओपी अजय चानना का भोपाल तबादला हो गया है। उनके स्थान पर दिव्या सिंह राजावत सेवढ़ा की नई एसडीओपी होंगी। गृह मंत्रालय भोपाल द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया। चानना ने अपने सवा साल के सेवढ़ा कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए। अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चोरी व लूट की वारदातों का त्वरित खुलासा कर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट लाई। चानना इससे पूर्व इंदरगढ़ और सेवढ़ा थाना प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Next Post

राजभाषा हिंदी सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है

Tue Sep 15 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएमडी एनसीएल एन फ्रैंकलिन जयकुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि भारत विविध भाषाओं और बोलियों का देश है, जहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी तक […]

You May Like