मंगलुरु : जाली आधार कार्ड के साथ आठ बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, घुसपैठ और दस्तावेज रैकेट का पर्दाफाश

मंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सूरतकल के पास मुक्का में एक निर्माण स्थल से आठ बंगलादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है। पुलिस को एक संगठित सीमा पार घुसपैठ और जाली पहचान पत्र रैकेट का संदेह है।

नौ जुलाई को सत्यापन अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये ये बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के निवासियों के असली आधार कार्ड की रंगीन फोटोकॉपी में अपनी तस्वीरें लगाकर जाली आधार कार्ड तैयार कराये थे।

बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

बंगलादेश के राजशाही जिले के रहने वाले इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) और राज्य खुफिया विभाग की टीमें अब तटीय कर्नाटक और पड़ोसी उडुपी जिले में सक्रिय इस अवैध नेटवर्क, मानव तस्करी और जाली दस्तावेज मुहैया कराने वाले एजेंटों का पता लगाने में जुटी हैं।

 

 

Next Post

महाराष्ट्र : मुंबई के ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Mon Jul 13 , 2026
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण मुंबई स्थित प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल को रविवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हाई अलर्ट पर रख दिया गया था। मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और बाद में इस धमकी को फर्जी घोषित […]

You May Like