बाइक ने युवक को कुचला, मौत, चालक गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया स्थित बकरा मंडी के पास बीती रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने सडक़ पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर में तैनात 108 एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अमर पटेल ने बताया कि बीती रात करीब 8:52 बजे उन्हें बकरा मंडी में एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। वे तत्काल चालक आदर्श चौहान के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सडक़ पर पड़ा था।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 वाय एफ 2910 के चालक को पकड़ लिया था। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम अदनान काजी निवासी लेमा गार्डन, गोहलपुर बताया। टक्कर मारने वाले आरोपी चालक को भी आंख के पास मामूली चोटें आई हैं। एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल अज्ञात व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अज्ञात व्यक्ति लगभग 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने आरोपी अदनान काजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है। साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।

Next Post

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

Thu Apr 16 , 2026
जबलपुर : बरेला थाना अंतर्गत परतला चौराहे पर 9 अप्रैल की रात्रि हुई फायरिंग में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है । पुलिस के मुताबिक महगवां निवासी कपिल कुमार लोधी (21) अपने मामा भारत पटेल की बेटी […]

You May Like