पूर्व पार्षद की धौंस, महिला ने खाया जहर

जबलपुर: भैरव नगर मेडिकल निवासी एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि एक महिला व अन्य उसे प्रताडि़त करते है और पूर्व पार्षद की धौंस दिखाती है।जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर के पास भैरव नगर निवासी रेखा सोंधिया के घर पर कुछ लोग पहुंचे और धमकाया।

जिसके बाद रेखा सोंधिया ने जहर का सेवन कर लिया। बताया जाता है कि साहिना खान निवासी लेमा गार्डन की रेखा के पति को ब्लेकमेल करते हुए धमकी देती थी। इस दौरान वे एक पूर्व पार्षद की भी धौंस दिखाती थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। पिंकी सोंधिया का आरोप है कि जीजा देवेन्द्र को महिला प्रताडऩा देती थी जिससे तंग आकर बहन ने जहर का सेवन किया हैं।

Next Post

बजरंग नगर में पानी की किल्लत से परेशान रहवासी

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर:भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत का मामला वार्ड क्रमांक 28 में देखने को मिला है. यहां वार्ड छोटी भमोरी क्षेत्र में आता है. वार्ड के मेघदूत नगर में पिछले कुछ समय से पानी की किल्लत बढ़ गई है. क्षेत्र में नर्मदा पानी की लाईन तो घर-घर पहुंची हुई […]

You May Like