एक्स्लेरोमीटर से ख़त्म होगी बोगी में कंपन 

 

जबलपुर। भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेन अब और भी आरामदायक हो गई है। जबलपुर रेल मंडल ने एक खास डिवाइस विकसित की है जो ट्रेन के चलने के दौरान पटरियों पर आने वाले कंपन को मापती है और उससे पहले ही समस्या की पहचान कर लेती है, जिससे यात्रियों को झटके महसूस नहीं होते। यह डिवाइस एक्स्लेरोमीटर आधारित है और इसे वंदे भारत ट्रेन के कोच के फर्श पर रखा जाता है। इस इनोवेशन से यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक स्मूद हो गई है। पहले रेलवे के पास कोई ऐसा उपकरण नहीं था जो चलती ट्रेन में कंपन को माप सके, लेकिन अब यह डिवाइस कोच के व्हील्स और सस्पेंशन की स्थिति का समय रहते आंकलन कर सुधार के उपाय निकालती है।

डिवाइस की खास बात यह है कि इसे जबलपुर रेल मंडल के मैकेनिकल इंजीनियरों ने एक महीने में तैयार किया। प्रारंभिक रूप से इसका परीक्षण रीवा-रानी कमलापति और रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेनों में हुआ। छह महीने के सफल ट्रायल के बाद रेलवे बोर्ड को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है और अब इसे अन्य ट्रेनों में भी इस्तेमाल करने की योजना है।

 

व्हील शेलिंग जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत

इस डिवाइस की मदद से ट्रेन कोच में व्हील शेलिंग जैसी तकनीकी समस्याओं की भी शुरुआत में ही पहचान हो जाती है जिससे समय रहते सुधार संभव हो पाता है। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन में यह परियोजना शुरू हुई थी और अब यह भारतीय रेल के लिए एक उदाहरण बन चुकी है।

 

इनका कहना है

यह नवाचार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। इससे ट्रेनें समय पर चलेंगी और सफर भी सुगम होगा।

डॉ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम, पमरे

Next Post

मंत्री शाह अज्ञात वास पर;कहां हैं किसी को नहीं पता,कार्रवाई हुई तो बनायेंगे नया दल

Thu May 15 , 2025
खंडवा। मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। खंडवा समेत देश भर में उनके खिलाफ आक्रोश है। हाईकोर्ट के निर्देश पर एफआईआर के बाद बुधवार की रात वे अपने विधानसभा क्षेत्र हरसूद के पास चारखेड़ा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने रात समर्थकों से चर्चा कर गुजारी। अधिकृत तौर […]

You May Like