ग्वालियर: मोहनपुर इलाके में तीन साल का मासूम रितेश पिछले दस दिनों से लापता है। बेटे की तलाश में बेचैन पिता दलबीर ने अब बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी सपना और उसके मायके वालों ने ही बच्चे का अपहरण किया है। उनका कहना है कि राखी के मौके पर सपना मायके गई थी और तभी से लौटकर नहीं आई।
कई बार बुलाने पर भी पत्नी और बेटा वापस नहीं आए। वहीं, सपना ने उल्टा अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, ससुराल पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। अब जांच के इस उलझे मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है लेकिन रितेश का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
