
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने से मना करने पर हुए विवाद में एक युवक ने व्यक्ति से गाली-गलौज कर झूमाझटकी कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह (44) निवासी एपी हॉस्टल, भोलाराम उस्ताद मार्ग भंवरकुआं की शिकायत पर रिषभ उर्फ अस्सु हार्डिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना 8 मार्च की रात करीब 11 बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग पर हुई।
फरियादी के मुताबिक आरोपी पटाखे जलाकर सड़क पर फेंक रहा था। जब उसे पटाखे फोड़ने से मना किया तो वह नाराज होकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कॉलर पकड़कर झूमाझटकी कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
