
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रबंध अध्ययनशाला में गुरूवार को केस क्लैश प्रतियोगिता का आयोजन कुलगुरू डॉ.राजकुमार आचार्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रबंध के छात्रों को प्रबंध की अलग अलग विधाओं से अवगत कराना था जिससे छात्रों का समग्र विकास हो और वह भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के लिए तैयार हो। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न कम्पनियों की केस स्टडी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.स्वर्णा परमार ने की।निर्णायकगण के रूप में प्रो.संजीव गुप्ता एवं डॉ.रामशंकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र एकांश गोयल एवं सुमित पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर परि अग्रवाल और द्वितीय स्थान पर वैदई गुप्ता रही। इस अवसर पर डॉ.प्रियदर्शनी नागोरी, डॉ.आरती पिपरिया, डॉ.स्वाति विश्नोई, डॉ.नेहा यादव, मयंक सिंघल, आशीष भदौरिया, डॉ.रितु, डॉ.रश्मि, निकिता शर्मा, प्रतिमा सिंह,यास्मीन खान उपस्थित रहे।
